आजाद की हत्या की जांच हो, नक्सली वार्ता करेंगे : अग्निवेश
कोलकाता, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने गुरुवार को कहा कि नक्सली केंद्र सरकार से वार्ता को तैयार हैं, बशर्ते उसके प्रवक्ता आजाद की हत्या की न्यायिक जांच कराई जाए।
केंद्र सरकार एवं नक्सलियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे अग्निवेश ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "मुझे अखबारों से पता चला कि नक्सली वार्ता को तैयार हैं। बाद में पता चला कि वे अपने प्रवक्ता चेरुकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की हत्या की न्यायिक जांच चाहते हैं।"
एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र ने गुरुवार को खुलासा किया कि नक्सली नेता आकाश का कहना है कि यदि स्वामी अग्निवेश मध्यस्थता करें तो उग्रपंथी केंद्र सरकार से शांतिवार्ता को तैयार हैं। आकाश ने यह भी कहा कि वार्ता की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द ही सात सदस्यीय समझौता समिति गठित की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications