तेलंगाना पार्टियों ने राज्यपाल से कहा, मंत्रियों को हटाएं

हैदराबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना समर्थक पार्टियों एवं सगठनों ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल से आग्रह किया कि वह उन मंत्रियों को बर्खास्त करें जो अलग तेलंगाना राज्य की मांग को 'राष्ट्र विरोधी' कह रहे हैं।

तेलंगाना ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के अध्यक्ष एम.कोडांडाराम, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिंम्हन से मुलाकात कर उनसे मंत्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

कोडांडाराम ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह तेलंगाना के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मंत्रियों को बर्खास्त करें। उन्होंने कहा, "यदि राज्यपाल कोई कदम नहीं उठाते तो जेएसी अगली रणनीति तय करेगी।"

उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने श्रीकृष्ण कमेटी के समक्ष न केवल असंवैधानिक टिप्पणी की, बल्कि बाद में उससे मुकर भी गए।

केसीआर के नाम से लोकप्रिय टीआरएस प्रमुख ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री अपने पद पर बने रहने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+