बारूद से भरे लापता 61 ट्रक की खोज जारी
मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर स्थित एक्सप्लोसिव फैक्टरी से पिछले कुछ माह में सागर के सडेरी में स्थित गणेश विस्फोटक के नाम पर कुल 61 ट्रक विस्फोटक जिसका वजन लगभग छह हजार टन है, जारी किया गया। यह विस्फोटक धौलपुर से तो निकला मगर सागर आज तक नहीं पहुंचा है।
सागर कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि जिस लाइसेंसधारी के नाम पर विस्फोटक जारी किया गया है उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications