तृतीय कोवलम साहित्य समारोह में छाए रहेंगे पाकिस्तानी लेखक
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तीन लेखक और समाजवाद पर लेखन के बाद विश्व की मशहूर हस्ती बन चुकी चीन की एक साहित्यकार तिरूवनंतपुरम में एक से तीन अक्टूबर तक आयोजित तीसरे कोवलम साहित्य समारोह का हिस्सा बनेंगे।
पाकिस्तानी लेखक मोहम्मद हनीफ की किताब 'केस ऑफ एक्सप्लोडिंग मेंगोज' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब खरीदी गई। अली सेठी ('द विश मेकर') अपने पहले ही उपन्यास से लोकप्रिय हो गए थे। इनके अलावा पाकिस्तानी साहित्यकार एच.एम. नकवी ('होम बॉय') और पत्रकार नजम सेठी भी समारोह में शामिल होंगे।
चीनी लेखिका लिजिया झांग पहली बार भारत आ रही हैं। उनकी 'सोशलिज्म इज ग्रेट' किताब को दुनियाभर में काफी पसंद किया गया। प्रमुख साहित्यिक समारोहों में शामिल होने वालीं लिजिया स्विटजरलैंड के चेट्यू लेग्विने में आयोजित 'राइट-इन-रेजीडेंस' कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं।
समारोह में लेखक अमिताव घोष की पत्नी बाकर-घोष इस्लाम और पाकिस्तान पर लिखी उनकी नई किताब के कुछ अंश पढ़कर सुनाएंगी।
बाकर-घोष अपनी किताब 'द कन्वर्ट: ए पैरेबल ऑफ इस्लाम एंड अमेरिका' के कुछ अंश पढ़कर सुनाएंगी। भारत में अगले साल पेंग्विन प्रकाशन इस किताब को प्रकाशित करेगा।
इस समारोह में 'मलयालम इमर्जिग राइटर्स' पुरस्कार दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications