पटना में बारिश से गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना में 25़ 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि गया में 7़ 0, पूर्णिया में 0़ 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। फारबिसगंज में सबसे ज्यादा 47़ 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना में शुक्रवार सुबह का तापमान 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया में 26़ 7, भागलपुर में 28़ 6 तथा पूर्णिया में 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे तथा कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications