बिहार में पुलिस के रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति का काम तेज कर दिया गया है। राज्य में करीब 2,000 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और उपनिरीक्षक के पद खाली हैं। सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार पहले उपनिरीक्षकों की कमी पूरी की जा रही है। सीधी नियुक्ति के तहत जितने अधिकारी उपलब्ध होंगे उन्हें थाने में भेजा जा रहा है तथा शेष रिक्त पदों पर एएसआई को प्रोन्नत कर पूरा किया जाएगा।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने शुक्रवार को बताया," कुछ दिनों पूर्व नियुक्त किए गए 637 उपनिरीक्षकों को जिलों में भेजने की कारवाई प्रारंभ कर दी गई है तथा 837 एएसआई को प्रोन्नति देकर उपनिरीक्षक बनाने की प्रक्रिया चल रही है।"

ठाकुर का कहना है कि बहाली से राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में भी सहूलियत मिलेगी। 12,000 सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। अगले महीने तक नए चयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण के लिए भेज दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य खाली पदों को भरने की कवायद की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह बिहार के दौरे पर आए चुनाव आयोग के दल ने सरकार से पुलिस विभाग में खाली पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+