पिछले सप्ताह 26 प्रतिशत कम बारिश हुई : मौसम विभाग

आईएमडी के अनुसार पहली अगस्त से 11 अगस्त के दौरान देश में औसत से छह प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। जबकि पहली जुलाई से 11 अगस्त के बीच औसत से चार प्रतिशत कम बारिश हुई।

आईएमडी के एक बयान में कहा गया है, "अगले सप्ताह के दौरान देश भर में होने वाली बारिश सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। लेकिन इस महीने के चौथे सप्ताह में खासतौर से मध्य भारत और आसपास के इलाकों में बारिश में सुधार की संभावना है।"

कुल 36 मौसम विज्ञान प्रखण्डों में से छह में बारिश औसत से अधिक हुई है, छह प्रखण्डों में सामान्य, 13 में औसत से कम और 11 में बहुत कम बारिश हुई है।

बिहार व हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली पिछले सप्ताह के दौरान अति अभाव वाले प्रखण्ड रहे हैं। यहां क्रमश: औसत से 88 व 77 प्रतिशत कम बारिश हुई है। क्षेत्रवार चर्चा करें तो देश के 40 प्रतिशत हिस्से में अतिरिक्त/सामान्य बारिश, जबकि 60 प्रतिशत हिस्से में औसत से कम/बहुत कम बारिश हुई है।

बुरी तरह प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्यों में अब तक 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+