ब्रिटिश पुलिस अधिकारियों पर हमले का आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार केंद्रीय अभियोजन एजेंसी ने कहा कि चारों लोगों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं और उन पर मुकदमा चलाना सार्वजनिक हित में है। अधिकारियों को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में 22 सितंबर को पेश होने को कहा गया है।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर इन अधिकारियों को अधिकतम पांच वर्ष की सजा हो सकती है।
इन लोगों पर दिसंबर 2003 में गिरफ्तार हुए बाबर अहमद को गंभीर रूप से पीटने का आरोप है।
अहमद को पिछले वर्ष उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 60,000 पाउंड का मुआवजा दिया गया। न्यायालय ने मामले की फिर से जांच करने और अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया था।
अहमद को अफगानिस्तान और चेचेन्या के लिए आतंकवादियों की भर्ती करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। उन पर ब्रिटेन में कभी मुकदमा नहीं चलाया गया लेकिन अमेरिका के वर्ष 2004 के प्रत्यर्पण आग्रह पर फैसले के इंतजार में उनको कैद में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications