कैलीफोर्निया में शुरू हो सकती है समलैंगिकों की शादी
न्यायाधीश वॉ वाल्कर ने आदेश में कहा कि 18 अगस्त से कैलीफोर्निया में समलैंगिक शादी वैध मानी जाएगी।
वाल्कर ने कैलीफोर्निया की एक अदालत द्वारा चार अगस्त को सुनाए गए फैसले को पलटते हुए कहा कि ऐसा कर अमेरिका के संविधान का उल्लंघन किया गया है।
वाल्कर ने कैलीफोर्निया प्रांत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2009 में दिए गए उस फैसले को पलट दिया जिसमें केवल विपरित लिंग के दो सदस्यों के विवाह को मान्यता देने के राज्यव्यापी मत प्रस्ताव को वैध ठहराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications