पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिकी मदद 7.6 करोड़ डॉलर हुई
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने गुरुवार को कहा कि सुबह अमेरिका ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 41 लाख डॉलर की रकम उपलब्ध कराई। इसका उपयोग बाढ़ प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।
टोनर ने कहा कि रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स के आदेश के अनुसार अगले कुछ दिनों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 19 हेलीकॉप्टर लगाए जाएंगे।
यह बाढ़ पाकिस्तान के इतिहास में आई सबसे भयंकर बाढ़ों में से एक मानी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications