हताश छात्रा ने दी आत्महत्या की धमकी

आकाशदीप कौर चण्डीगढ़ के सेक्टर-46 में स्थित सरकारी कॉलेज में स्नातक (बी.ए.) की छात्रा है। छात्रा प्रथम वर्ष की परीक्षा 2009 में फेल रही थी। आकाशदीप कॉपी की दोबारा जांच में भी अनुत्तीर्ण रही। इसके बाद उसने लोक प्रशासन विषय की परीक्षा दोबारा दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस से नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, "आकाशदीप दोबारा दिए गए परीक्षा में पास हो गई थी, लेकिन जब वह अपना अंक पत्र लेने विश्वविद्यालय के दफ्तर पहुंची तो पता चला कि उसे लोक प्रशासन के बजाय राजनीति शास्त्र विषय में दोबारा परीक्षा देनी थी।"

अधिकारी ने बताया, "बाद में आकाशदीप ने राजनीति शास्त्र विषय में भी परीक्षा दिया, लेकिन वह अभी भी अपने परीक्षा फल का इंतजार कर रही है।"

इसके बाद आकाशदीप गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक ब्लॉक के छत पर पहुंच गई और कूदने की धमकी देने लगी।

आकाशदीप ने कहा, "मैं अपना अंक पत्र लेने के लिए पिछले 10 दिनों से विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग का चक्कर काट रही हूं, लेकिन कोई भी व्यक्ति मेरी बात सुन ही नहीं रहा है। इस तरह मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"

बाद में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आकाशदीप को मनाकर उसे छत से नीचे उतारा और तुरंत मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा है।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के डीन नवल किशोर ने कहा, "इस तरह की घटना असहनीय है। हम गुमराह करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस मामले में जांच का आदेश दिया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+