इराक में आत्मघाती हमला, 2 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बगदाद के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार रात को एक सैन्य अड्डे के बाहर सेना की एक चौकी पर आत्मघाती कार बम विस्फोट किया गया। इसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फलूजा शहर में सड़क किनारे किए गए विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उत्तरी प्रांत निनेवेह में एक पुलिस चौकी पर किए गए हमले में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications