वित्त मंत्री बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों से मिलेंगे और उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।
सूत्रों ने कहा कि बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारियों सहित भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर व नाबार्ड के अध्यक्ष हिस्सा लेने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications