दिल्ली में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में 27 वर्षीय महिला भर्ती थी।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "इस बीच राजधानी में एच1एन1 वायरस के 27 मामले सामने आए हैं। इस तरह स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 281 हो गए हैं।"
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले साल मई में इस बीमारी के फैलने से लेकर इस साल 10 अगस्त तक इस बीमारी से 1853 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications