मारुति के शीर्ष 5 मॉडल के सीएनजी संस्करण लांच
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने यहां अपनी अल्टो, वैगन आर, एस्टिलो, एसएक्स4 और ईको के सीएनजी इंजन वाले नए संस्करणों को लांच किया।
मारुति सुजुकी के मुख्य कार्यकारी, शिंजो नैकनिशी ने कहा, "यह अपने आप में पहला उदाहरण है, जब किसी कार निर्माता ने कारखाने में फिट किया हुआ तकनीकी तौर पर बेहतर सीएनजी इंजन वाली कारों को लांच किया है। सीएनजी पर्यावरण अनुकूल है और यह आयातित ईंधन पर देश की निर्भरता को भी घटाता है।"
इस मौके पर पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा, "इस प्रौद्योगिकी को बाजार में लाने के लिए मारुति का यह एक साहसपूर्ण कदम है। आपूर्ति आने के बाद स्वाभाविक रूप से इन कारों की मांग बढ़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications