गुड़गांव में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
सूत्रों ने बताया कि कादरपुर गांव का रहने वाला 37 वर्षीय सरोज सुशांत लोक इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती था।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सरोज को बुखार था। उसकी मौत गुरुवार शाम को हुई थी। हरिद्वार से लौटने के बाद उसे जुकाम और बुखार था।"
पिछले साल गुड़गांव में स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत हो गई थी और इसके 1,000 मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications