एफबीआई के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं अधिकारी
राजधानी दिल्ली में नौ अगस्त से शुरू हुए इस छह दिवसीय प्रशिक्षण में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने विस्फोटक उपकरणों की पहचान और उनसे निपटने के तरीकों का प्रशिक्षण लिया। बेंगलुरू में यह अभ्यास शनिवार शाम तक जारी रहेगा।
अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे. रोमर ने शुक्रवार को दिल्ली में इस अभ्यास की समाप्ति के अवसर पर कहा, "यह अभ्यास आतंकवाद से निपटने में दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय का बेहतरीन उदाहरण है।"
उन्होंने कहा, "तकनीक, विशेषज्ञता और सूचनाओं का आदान-प्रदान आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरी है और यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के बिना संभव नहीं होता।"
यह संयुक्त अभ्यास ऐसे समय में आयोजित हुआ है जब अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आतंकवादी भारत, पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में आतंकी हमले कर सकते हैं।
विदेश विभाग ने गुरुवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा, "भारत में बड़े होटलों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर आतंकवादी हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications