सोनिया कांग्रेस संसदीय दल को 19 अगस्त को संबोधित करेंगी
लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक पबन सिंह घाटोवार ने आईएएनएस को बताया, "कांग्रेस संसदीय दल की 19 अगस्त को एक बैठक होने की संभावना है।"
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सोनिया जम्मू एवं कश्मीर में शांति बहाली के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों, खाद्य पदार्थो की मूल्य वृद्धि रोकने के प्रयासों, बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी और बाढ़ प्रभावित लेह में राहत कार्य जैसे विषयों पर बोल सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications