गुजरात, कर्नाटक में उप-चुनाव 13 सितंबर को
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात विधानसभा की रिक्त पड़ी एक सीट और कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों के लिए 13 सितंबर को उप-चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
आयोग ने कहा कि निर्वाचन के लिए आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी।
गुजरात में कथलाल निर्वाचन क्षेत्र और कर्नाटक में गुलबर्गा दक्षिण व कडूर निर्वाचन क्षेत्र के लिए ये उप-चुनाव होंगे।
चुनाव की अधिसूचना 18 अगस्त को जारी की जाएगी जबकि नामांकन भरने की अंतिम तारीख 25 अगस्त है। नामांकनों की जांच इसके अगले दिन होगी।
उम्मीदवारी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 अगस्त है।
उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती 16 सितंबर को होगी।
आयोग ने तय किया है कि इन उप-चुनावों में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा।
आयोग ने यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "पर्याप्त संख्या में ईवीएम मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन मशीनों की मदद से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हों।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications