आर-कॉम की आय बढ़ी, मुनाफा घटा
रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (आर-एडीएजी) समूह की इस कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी मे कहा कि आलोच्य तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 251 करोड़ रुपये रहा है जो कि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 1,220 करोड़ रुपये था।
कंपनी की देनदारियों पूर्व आय में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है यह पिछली तिमाही की 1,602 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,632 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी ने कहा कि 30 जून को कंपनी के ग्राहकों की संख्या 11.1 करोड़ हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही के आठ करोड़ ग्राहकों की संख्या से 39 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही कंपनी की सेवाओं के उपयोग की अवधि 83.3 अरब मिनट से 13.3 प्रतिशत बढ़कर 94.4 अरब मिनट हो गई।
अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल ने 11 अरब डॉलर की लागत से दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार आधारभूत संरचना कंपनी स्थापित करने की मंजूदी दी है।
कंपनी ने कहा कि "रिलायंस इंफ्राटेल की टावर संपत्तियों का जीटीएल में विलय करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता किया गया है।"
इसके अलावा कंपनी ने अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रणनीतिक हिस्सेदारों को बेचने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications