परिवार के 4 लोगों की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 24 साल के अमृत ने कथित रूप से अपने माता-पिता 55 वर्षीय इकबाल सिंह, 50 वर्षीय जसविंदर सिंह कौर और 75 वर्षीय दादा हमीर सिंह व 18 साल की बहन गुरजगजीत सिंह कौर की गुरुवार को हत्या कर दी थी। युवक ने पटियाला जिले में नाभा कस्बे के प्रीत कॉलोनी स्थित अपने घर में इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस अधिकारी हरभजन सिंह ने आईएएनएस से बताया, "अमृत अपनी शादी को लेकर घरवालों से नाराज था। परिजन अमृत के पसंद की लड़की से उसकी शादी करने को तैयार नहीं थे। बाद में उसने नुकीले हथियारों और अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से परिजनों की हत्या कर दी।"
उन्होंने कहा, "अमृत गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पहले वह कह रहा था कि घटना के दौरान वह पटियाला स्थित अपने कॉलेज में था, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।"
सिंह ने बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन शवों में गोलियां पाई गई हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications