नक्सलियों ने बंगाल में पुल उड़ाया

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "नक्सलियों ने शुक्रवार तड़के सत्पति और पीराकाटा क्षेत्र के बीच पुल के एक हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया। यह पुल मिदनापुर को लालगढ़ से जोड़ने वाली पक्की सड़क पर है जो विस्फोट के बाद बुरी तरह तहस-नहस हो गई।"

मिदनापुर कस्बे से 18 किलोमीटर और पीराकाटा स्थित संयुक्त बलों के शिविर से दो किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हुई।

घटना में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "लालगढ़ को शेष जिले से अलग करने के लिए नक्सलियों ने भूमिगत विस्फोट कर पुल को उड़ा दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उस समय वहां से दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी आवाज सुनी।"

उन्होंने बताया, "पुलिस का एक दल घटना स्थल पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी गई है।"

पश्चिम बंगाल के तीन पश्चिमी जिलों पश्चिमी मिदनापुर, पुरुलिया और बांकुरा में नक्सली सक्रिय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+