पेरू में 508 को चमगादड़ों ने काटा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उराकुसा क्षेत्र में चमगादड़ के काटने से एक बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस इलाके में अधिकांश लोगों को रैबिज का टीका लगाया गया है।
अधिकारी के मुताबिक तीन अन्य लोगों की भी मौत हुई है लेकिन यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि वे रैबीज के विषाणुओं से पीड़ित थे या नहीं क्योंकि उनके परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस क्षेत्र में आमतौर पर चमगादड़ों के काटने से रैबीज का खतरा रहता है। इसका कारण यह है कि घने वर्षा वनों से अच्छादित इस क्षेत्र में चमगादड़ों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications