उत्तरकाशी में भूस्खलन, 28 दुकानें ढहीं (लीड-1)
उप मंडलाधिकारी (एसडीएम) एस.एल. सेमवाल ने बताया कि भटवारी ब्लॉक के समीप भूस्खलन के कारण 28 दुकानें ढह गई हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि खतरे के चलते आसपास की चालीस दुकानों को भी खाली करा लिया गया है। साथ ही आसपास की रिहायशी बस्ती और हरिजन बस्ती को खाली कराकर उन्हें नजदीक बने जल विद्युत निगम के परिसर में ले जाया गया है।
दुर्घटना में किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। घटनास्थल पर एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी मुस्तैद हैं।
सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के धंसने के कारण गंगोत्री यात्रा भी रुक गई है। इसके सामान्य होने में लगभग चार दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि भटवारी ब्लॉक के पांच मीटर ऊपर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग दो-तीन मीटर नीचे धंस गया है, जिसके कारण यातायात सामान्य होने में समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications