पैतृक घर में होगा थरूर का विवाह

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर अपनी मित्र सुनंदा पुष्कर से 22 अगस्त को विवाह करने वाले हैं। यह विवाह केरल में थरूर के 200 वर्ष पुराने पैतृक घर में एक सादा पारिवारिक समारोह में संपन्न होगा।

दुबई की रहने वाली पुष्कर से संबंध और उनकी कोच्ची आईपीएल टीम में हिस्सेदारी होने का खुलासा होने के बाद थरूर को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने अपने नजदीकी मित्रों को पत्र लिखकर कहा है कि विवाह के बाद 23 अगस्त को उनके निर्वाचन क्षेत्र तिरूवनंतपुरम में प्रीतिभोज (रिसेप्शन) होगा और फिर तीन सितंबर को दिल्ली में प्रीतिभोज का आयोजन होगा।

थरूर ने पत्र में लिखा, "मैं सहर्ष आपको यह सूचना दे रहा हूं हालांकि मैं समझता हूं कि दखल देने वाले मीडिया के जरिए शायद पहले से ही आपको इसकी जानकारी होगी, वैसे मैंने सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि नहीं की थी कि मैं जल्द ही सुनंदा पुष्कर से विवाह करूंगा।"

ट्विटर से लेकर आईपीएल तक के अपने विवादों को याद करते हुए थरूर ने अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत के अवसर पर अपने शुभचिंतकों की शुभकामनाएं मांगी है।

कांग्रेस सांसद थरूर ने लिखा कि पिछले कुछ साल से उनका जीवन उथल-पुथल भरा रहा है और वह अपनी आगे की जिंदगी में शांति चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+