मेट्रो स्टेशनों पर 24 घंटे के लिए पार्किं ग बंद रहेगी
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, "सुरक्षा कारणों से 14 अगस्त की दोपहर दो बजे से 15 अगस्त की दोपहर दो बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर स्थित पार्किं ग परिसरों को बंद रखा जाएगा।"
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "इस दिन मेट्रो रेल सेवा सामान्य तौर पर जारी रहेगी। विशेष रूप से लालकिला के समीप चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का संचालन जारी रहेगा।"
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त तौर पर सीआईएसएफ के 400 जवान तैनात किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, "इसके अलावा यात्रियों की जो तलाशी बंद कर दी गई थी, उसे स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए फिर से शुरू कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications