प्लास्टिक सर्जरी में चौथे स्थान पर है भारत

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में लोगों का खूबसूरती के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है। एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी कराने वालों में भारत चौथे स्थान पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि देश में मिलने वाली विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं और लोगों की खर्च करने की क्षमता के चलते ज्यादातर लोग इसे अपना रहे हैं।

प्लास्टिक सर्जन संजय पाराशर ने दिल्ली से आईएएनएस को फोन पर बताया, "विश्व के प्लास्टिक सर्जरी के शीर्ष स्थानों में भारत के शामिल होने के कई कारण हैं। आज भारत में अच्छी तरह प्रशिक्षित कुशल डॉक्टर, बेहतर बुनियादी ढांचा और अपेक्षाकृत कम महंगे उपचार उपलब्ध हैं।"

'इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी' द्वारा इस सप्ताह जारी किए गए आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में प्लास्टिक सर्जरी कराने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद इस क्षेत्र में ब्राजील का दूसरा और चीन का तीसरा स्थान है जबकि भारत चौथे स्थान पर है।

राजधानी के मैक्स अस्पताल के एक वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन मनोज कुमार कहते हैं कि पैसा और जागरूकता बढ़ने के कारण प्लास्टिक सर्जरी की मांग बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, "देश में कॉस्मेटिक सर्जरी की बढ़ती मांग की वजह यह है कि दुनियाभर में विभिन्न प्रकार का मीडिया नई कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता पैदा कर रहा है। अब लोग इलाज के संबंध में जानकारी रखते हैं और साथ ही उनमें इसका खर्च उठाने की क्षमता होने के कारण इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "पहले लोगों को कॉस्मेटिक सर्जरी की बहुत कम जानकारी होती थी लेकिन अब उन्हें विस्तृत जानकारी होती है और वे जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है।"

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि विशेष हस्तियों के कॉस्मेटिक सर्जरी को अपनाने की वजह से लोगों में भी इसके प्रति आकर्षण बढ़ा है। श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, कोइना मित्रा और मिनिशा लांबा जैसी अभिनेत्रियों ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कथित तौर पर प्लास्टिक सर्जरी को अपनाया था।

दिल्ली के एक कॉस्मेटिक सर्जन अमित गुप्ता कहते हैं, "फिल्मी दुनिया और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों को प्लास्टिक सर्जरी कराने के लिए जाना जाता है और इससे सामान्य आदमी भी इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित होता है। आजकल हम लगभग हर दिन किसी न किसी हस्ती के प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबर सुनते हैं।"

भारत में ज्यादातर महिलाएं स्तन और होठों की कॉस्मेटिक सर्जरी कराती हैं जबकि पुरुष हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+