शेयर बाजारों में मजबूती, सेंसेक्स 93 अंक उछला (राउंडअप)

दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,260.39 अंक का उच्च और 18,050.42 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,476.50 से 5,415.50 अंक के बीच कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 74.13 अंक (0.98 प्रतिशत) बढ़कर 7,642.04 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 64.86 अंक (0.67 प्रतिशत) बढ़कर 9,710.28 पर बंद हुआ।

बीएसई पर धातु (-0.15 प्रतिशत) सूचकांक के अलावा बाकी सभी सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

रियल्टी (2.31 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुएं (1.86 प्रतिशत), बैंकिंग (1.40 अंक) और एफएमसीजी (1.10 प्रतिशत) सूचकांक बीएसई पर सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। तेल एवं गैस (0.78 प्रतिशत), सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (0.63 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स सूचकांक (0.40 प्रतिशत) भी मजबूती के साथ बंद हुए।

एसबीआई(2.35 प्रतिशत), डीएलएफ (2.12 प्रतिशत), आईटीसी (1.96 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। मारुति सुजुकी (1.86 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.39 प्रतिशत) और टाटा स्टील (1.39 प्रतिशत) भी अच्छी तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-4.26 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (-2.94 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.03 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-0.79 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-0.68 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-0.48 प्रतिशत) भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर 1,517 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,434 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं कारोबार के अंत में 134 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ।

बीएसई पर एसबीआई, आरआईएल, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा कारोबार हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+