दिल्ली में रातभर में लूटपाट की 6 घटनाएं
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया,"गोकुलपुरी में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे छह लुटेरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से 8.5 लाख रुपये लूट लिया। बदमाश तीन मोटरसाइकिलों पर सवार थे। वहीं ज्योतिनगर इलाके में एटीएम के बाहर एक व्यक्ति से 40,000 रुपये लूट लिए गए।"
उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार इलाके में शुक्रवार तड़के चोरी की वारदात हुई।
अधिकारी ने बताया, "अशोक विहार के सी-122, पेज एक में सुबह तीन बजे एक मकान से 6,500 रुपये चोरी कर ले गए। फिलहाल इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जांचकार्य जारी है।"
पश्चिमी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "कल्याणपुरी के विभिन्न इलाकों में तीन लोगों से 2,000 से 5,00 रुपये तक लूटा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications