41 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित
नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने खुलासा किया है कि 41 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में सुनवाई चार महीने से भी लंबे समय से लंबित है।
सीवीसी के मुताबिक ये अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से संबद्ध हैं और 30 जून से ही उन पर ये मामले लंबित हैं।
इन 41 अधिकारियों में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के सात, ग्रामीण विकास मंत्रालय के छह, वित्त व रेलवे मंत्रालय के पांच-पांच, संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तीन, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एक-एक मामले हैं।
भ्रष्टाचारियों की इस सूची में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कैनरा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के एक-एक अधिकारी भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications