गैस त्रासदी : शिवराज के सच पर दिग्विजय का सवाल
भोपाल प्रवास पर आए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सवाल किया कि शिवराज सिंह ने प्रदेश की सत्ता जब से संभाली है, तब से अब तक कोई भी ऐसा मुद्दा बताएं जिस पर उन्होंने सच बोला हो। भोपाल गैस त्रासदी के मुख्य आरोपी वारेन एंडरसन को तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के आदेश पर विमान उपलब्ध कराने के शिवराज सिंह के आरोप का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को यह कहा।
उन्होंने कहा कि हादसे के 25 साल बाद तक मीडिया और सब लोग सोते रहे। अब इस हादसे के पीड़ितों की चिंता के स्थान पर 85 वर्ष के एंडरसन की चिंता ज्यादा हो रही है।
देश में बढ़ती महंगाई के सवाल पर उन्होने कहा कि महंगाई कम करने की जिम्मेदारी राज्य व केंद्र सरकार दोनों पर होती है। इसलिए दोनों को प्रयास करने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications