सेंसेक्स 93, निफ्टी 37 अंक बढ़ा (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,260.39 अंक के उच्च और 18,050.42 अंक के निम्न स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,476.50 से 5,415.50 अंक के बीच कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 74.13 अंक (0.98 प्रतिशत) बढ़कर 7,642.04 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 64.86 अंक (0.67 प्रतिशत) बढ़कर 9,710.28 पर बंद हुआ।
बीएसई पर धातु (-0.15 प्रतिशत) सूचकांक के अलावा बाकी सभी सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
रियल्टी (2.31 प्रतिशत), उपभोक्ता वस्तुएं (1.86 प्रतिशत), बैंकिंग (1.40 अंक) और एफएमसीजी (1.10 प्रतिशत) सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications