झारखण्ड में पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राय बहादुर परिहार यहां से 170 किलोमीटर दूर चतरा के प्रतापपुर पुलिस स्टेशन में तैनात थे। उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
उनके शव को जांच के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वैसे पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राय बहादुर तनाव में थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications