पाकिस्तान बाढ़ : मून करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान में आई भयंकर बाढ़ से 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.4 करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
यात्रा के दौरान मून बाढ़ की वजह से हुए नुकसान और राहत कार्यो का जायजा लेंगे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मून के दौरे का स्वागत किया है। जरदारी ने कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि महासचिव उस समय यहां आ रहे हैं जब देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र ने इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए करीब 46 करोड़ डॉलर की मदद देने की भी अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications