ब्लैकबेरी ने महत्वपूर्ण सेवाओं तक पहुंच पर स्पष्ट रुख अपनाया

टोरंटो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ब्लैकबेरी को दो तरह के इंक्रिप्टेड आंकड़ों तक पहुंच की सुविधा 31 अगस्त तक उपलब्ध कराने की भारत की चेतावनी पर इस स्मार्ट फोन की निर्माता कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने गुरुवार को कहा कि स्मार्ट फोन के संदेशों तक पहुंच के मामले में उसने एक स्पष्ट रुख अपनाया है।

ब्लैक बेरी की मूल वॉयस और एसएमएस सेवाएं सुरक्षा एजेंसियों को उपलब्ध हैं। भारत की मांग है कि मुख्य रूप से निगमों द्वारा उपयोग किए जा रहे ब्लैकबेरी के इंटरप्राइज सर्वर और लोकप्रिय मेसेंजर सेवा तक सुरक्षाा एजेंसियों की पहुंच सुनिश्चित किया जाए। मेसेंजर सेवा व्यावसायिक जगत और अन्य उपभोक्ताओं समान रूप से लोकप्रिय है।

नई दिल्ली में आरआईएम के अधिकारियों की गृह मंत्री पी.चिदंबरम से गुरुवार को हुई मुलाकात के बाद भारत ने कहा, "यदि 31 अगस्त 2010 तक तकनीकी हल नहीं उपलब्ध कराया गया तो सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और इन दो सेवाओं को बाधित करेगी।"

करीब 10 लाख ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं वाले भारत से चेतावनी मिलने के बाद आरआईएम ने कहा कि उसने पहले ही अपनी सेवा उपलब्ध कराने वाली स्थानीय कंपनियों को आंकड़ों तक कानूनी तरीके से पहुंचने की क्षमता उपलब्ध कराई है।

परंतु कंपनी ने सेवा उपलब्ध कराने वाली स्थानीय कंपनियों की आंकड़ों तक पहुंच के मामले में एक स्पष्ट रुख अपनाया है।

आरआईएम ने कहा कि वह अपने मूल सुरक्षा प्रावधान से कोई समझौता नहीं करेगी। उसने अपनी सेवा तक कानूनी पहुंच का 'वैश्विक मानक' तय किया है और किसी एक देश के साथ उसका कोई विशेष समझौता नहीं है।

आरआईएम ने कहा कि किसी भी अफवाह के विपरीत दुनिया की किसी भी सुरक्षा एजेंसी या आरआईएम के पास वास्तव में उसके ग्राहकों के ई-मेल को पढ़ने की क्षमता नहीं है।

कंपनी के अनुसार ब्लैकबेरी का इंटरप्राइज सर्वर इस तरह बनाया गया है कि उसमें कोई इंक्रिप्टेड आंकड़ा सुरक्षित नहीं होता और इसलिए उसे पढ़ना संभव नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+