झारखण्ड में अवैध खनन में जुटे 3 की मौत
पुलिस के मुताबिक धनबाद जिले में स्थित कोयले की खदान मुन्नीडीह में गुरुवार रात को सात-आठ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे थे, उसी समय खदान की छत धंस गई जिसमें सभी लोग दब गए।
इस हादसे में सभी लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार रात को एक शव बरामद किया था जबकि शुक्रवार सुबह दो शव और बरामद किए गए। कोयले की खदान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) से संबंधित है।
इस क्षेत्र में खदानों से अवैध खनन के मामलों में अब तक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन वर्ष 2004 में जब केंद्रीय कोयला मंत्री थे तब उन्होंने बंद पड़ी खदानों में खनन को वैध ठहराने की योजना बनाई थी लेकिन वह इसे लागू नहीं कर सके।
यदि सोरेन की यह योजना लागू हो जाती तो अवैध खनन की स्थिति में भी मरने वालों को मुआवजा मिल सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications