गुड़गांव में पशुओं को आवारा छोड़ने पर जुर्माना
गुड़गांव नगर निगम (एमसीजी) ने कहा है कि पशुओं को सड़कों पर छोड़ने पर पशु मालिकों को अब 8,000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। जुर्माने की राशि पहले केवल 1,500 रुपये थी।
शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया गया, जो 31 अगस्त तक चलेगा।
नगर निगमायुक्त राजेश खुल्लर ने कहा, "योजना के अनुसार अगले साल एक जनवरी तक शहर की सड़कों पर आवारा पशु नहीं दिखेंगे। एमसीजी करतारपुरी गांव के समीप पांच एकड़ जमीन एक गौशाला का निर्माण कराया है। इसके निर्माण पर एक करोड़ रुपये की लागत आई है।"
एमसीजी ने इस साल एक मार्च से सड़कों पर घुमते हुए 980 आवारा पशुओं को पकड़ा है। एमसीजी अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications