अफगानिस्तान से वापसी की तारीख बढ़ाना चाहती है अमेरिकी सेना

समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो सेना का नेतृत्व कर रहे जनरल डेविड पेट्रास ने कहा कि वह ओबामा को जल्द ही इस बात से अवगत कराएंगे कि अफगानिस्तान में सेना को अपना काम समाप्त करने के लिए और समय की जरूरत है।

सेना का कहना है कि अफगानिस्तान युद्ध भले ही वर्ष 2001 में शुरू हो गया था लेकिन सेना ने अपने सबसे महत्वपूर्ण कार्य पिछले 12 महीनों में ही शुरू किए हैं।

इससे पहले ओबामा और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन कह चुके हैं कि अफगानिस्तान से सेना की वापसी जुलाई 2011 से शुरू होगी और 2015 तक पूरी अमेरिकी सेना वापस जाएगी।

इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की शुरुआत अगस्त से होगी। इराकी सेना के प्रमुख ने हालांकि कहा है कि अमेरिकी सेना को इराक मे अगले एक दशक तक रहने की जरूरत है।

इराक में अमेरिकी सेना का नेतृत्व कर चुके पेट्रॉस को स्टेनली मैक्रिस्टल के स्थान पर अफगानिस्तान में सेना की कमान सौंपी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+