उड़ीसा में नक्सलियों ने पंचायत भवन उड़ाया
भुवनेश्वर। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले में शुक्रवार तड़के नक्सलियों ने एक पंचायत भवन उड़ा दिया। घटना के वक्त भवन में कोई मौजूद नहीं था।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"मालावरम गांव में 20-30 की संख्या में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाकर भवन उड़ा दिया।"
मल्कानगिरी राजधानी भुवनेश्वर से 618 किलोमीटर दूर है। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications