दिल्ली में उमस बरकरार
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक था जबकि अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी दर्ज की गई जो औसत से एक डिग्री कम थी। न्यूनतम आद्र्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकरी ने बताया, " दिल्ली में शाम को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।"
अधिकारी ने बताया, "आद्र्रता कुछ समय के लिए लगातार उच्च स्तर पर बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहने की उम्मीद है जो औसत से एक डिग्री नीचे है।"
दिल्ली में गुरुवार को 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि इस सत्र में शुक्रवार सुबह तक कुल 362.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications