अनाज भंडारण के लिए नए गोदाम बनेंगे : पवार

राज्यसभा में आधुनिक गोदामों के निर्माण के बारे में पूछे गए एक सवाल पर पवार ने कहा, "भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने गोदामों के निर्माण की जिम्मेदारी ली है और इसके लिए वह ठेका जारी कर रहा है।"

उन्होंने कहा, "जिन गोदामों में अनाज सड़ रहे हैं वहां हम जा रहे हैं और हम उपयुक्त कदम उठाएंगे।"

पवार ने कहा कि उनका मंत्रालय राज्य सरकारों से नए गोदामों के निर्माण के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए बातचीत कर रहा है।

सदन में पवार ने स्वीकार किया कि अभी भी कुछ चीजों की कीमतों में गिरावट नहीं आई है लेकिन सरकार अपने तरफ से पूरी कोशिश कर रही है।

यद्यपि उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुओं को अब भी वर्ष 2002 की कीमत पर बेचा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+