विकिलीक्स 15,000 नए दस्तावेज जारी करेगी
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय 'पेंटागन' ने हालांकि चेतावनी देते हुए कहा है कि विकिलीक्स अब और जिंदगियों को खतरे में डालकर एक बड़ी भूल करेगी।
जुलाई महीने में विकिलीक्स ने अफगानिस्तान युद्ध से संबंधित 92,000 दस्तावेजों का खुलासा किया था।
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन एसेंज ने सीएनएन से कहा, "हम इस खुलासे के लिए आधा काम कर चुके हैं।"
गुरुवार को पेंटागन ने विकिलीक्स को और दस्तावेज जारी नहीं करने की चेतावनी दी है।
रक्षा मंत्रालय में उप सहायक मंत्री जियॉफ मॉरेल ने कहा, "अब और ज्यादा जिंदगियों को खतरे में डालना बड़ी भूल होगी।"
"यह जिम्मेदारी पूर्ण कदम होगा कि वह बेवसाइट पर अपलोड किए गए सभी चुराए गए दस्तावेजों को हटाए और अपने कम्प्यूटरों से इन दस्तावेजों को नष्ट करे।"
"हमारी चिंताओं को दरकिनार कर सेना, हमारे सहयोगियों और निर्दोष अफगानी नागरिकों की जिंदगियों को खतरे में डालते हुए यदि उन्होंने और ज्यादा दस्तावेजों का प्रकाशन किया तो यह लापरवाही की हद होगी"
इसके बावजूद एसेंज ने कहा कि वह दस्तावेज जारी करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
उन्होंने कहा, "हमेशा हमारी आलोचना के लिए नए तरीके तलाशे जाते हैं लेकिन इस मामले में कुछ तार्किक आलोचना होनी चाहिए थी। हम दस्तावेज जारी करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications