आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में गड़बड़ी, 2 अफसर निलंबित
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार बैतूल के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार राय और आमला की परियोजना अधिकारी रुकमणी नागरे द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ता भर्ती में शासन द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया और न्यायालय के निर्देश का पालन करने के प्रति लापरवाही बरती गई और इस प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं।
इसके बाद नर्मदापुरम के संभागायुक्त मनेाज श्रीवास्तव ने उक्त दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी. एस. जामोद को कारण बताओ नेाटिस जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications