मप्र में मानसून कमजोर, उमस बढ़ी
भोपाल 13 अगस्त,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कमजोर पड़े मानसून ने उमस बढा दी है लेकिन एक बार फिर जोरदार बारिश के आसार बनने लगे है। बीते 24 घटो में कई इलाकों में बादलों ने अपना असर दिखाया भी है।
भोपाल स्थित मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र के पास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का ़क्षेत्र बनने से प्रदेश मे जोरदार बारिश के आसार बने हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश की संभावना बढ गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल, जबलपुर, गुना, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, कटनी, सिंगरौली व पन्ना में बादल बरसे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जबलपुर, सागर , रीवा , ग्वालियर व उज्जैन संभाग में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications