म्यांमार में आम चुनावों की तारीख घोषित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आयोग की ओर से यह घोषणा राष्ट्रीय टेलीविजन पर की गई। सैन्य शासित म्यांमार में पिछले चुनाव 1990 में हुए थे। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सांग सू ची की अगुवाई वाली विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी)को अपार सफलता मिली थी।
सत्तारूढ़ सैन्य सरकार ने एनएलडी के हाथ सत्ता की बागडोर सौंपने से इंकार कर दिया था। पिछले 20 बरसों में से 15 बरस की अवधि सू ची ने नजरबंद रहकर काटी है।
इन चुनावों में न तो सू ची और न ही उनकी पार्टी ही हिस्सा लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications