जार्जिया के पास रुस ने तैनात किए मिसाईल

रुस की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिनों पहले रुस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेंदवेदेव ने बिना कार्यक्रम के इस क्षेत्र का दौरा किया था. 2008 में दक्षिणी ओसेतिया को लेकर रुस और जार्जिया के बीच युद्ध हुआ था जिसके बाद अबखज़िया ने आजा़दी की घोषणा कर दी थी. रुस अबखज़िया को आजाद प्रांत मानता है.
रुसी एयर फोर्स के बयान में एयर फोर्स के कमांडर इन चीफ अलेक्ज़ेंडर ज़ेलिन का कहना है कि इन मिसाईलों के ज़रिए दक्षिणी ओसेतिया और अबखज़िया की रक्षा हो सकेगी. अबखाज़ के स्वयंभू विदेश मंत्रि मैक्सिम विनजिया ने बाद में कहा कि ज़ेलिन के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.
जार्जिया के उप प्रधानमंत्री तेमूर याकोबशविली ने रुस के बयान पर बेचैनी जाहिर की है. उनका कहना था, ''ये सिर्फ़ जार्जिया के लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए और नैटो के लिए भी चिंता का विषय है. यह साफ़ है कि रुस कब्ज़ा किए गए क्षेत्रों का उपयोग बड़े लक्ष्यों के लिए कर रहा है.""
मास्को में बीबीसी के रिचर्ड गैलपिन का कहना है कि रुस इस क़दम के ज़रिए नैटो और अमरीका को चेतावनी दे रहा है कि वो जार्जिया की वायु सेना के पुनर्निर्माण में मदद न करे. जार्जिया के पास आधा दर्ज़न विमान और कुछ हेलीकॉप्टर हैं. 2008 में हुए युद्ध की दूसरी बरसी पर रुस टूट कर अलग हुए क्षेत्रों के साथ समर्थन दर्शा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications