ब्लैकबेरी को सरकार का अल्टीमेटम

केंद्र सरकार ने ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) पर दबाव बनाते हुए कहा है कि अगर सुरक्षा संबंधी उसकी चिंताओं का 31 अगस्त तक समाधान नहीं निकाला गया तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लई ने गुरुवार को देश की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और दूर संचार विभाग के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की.
इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि ब्लैकबेरी से कहा गया है कि वो सुरक्षा एजेंसियों को 31 अगस्त तक दो सेवाओं 'बिजनेस इंटरप्राइजेज सर्विसेस' (बीआईएस) और 'एसएमएस' तक निगरानी की सुविधा उपलब्ध करा दे.
सरकार ने कहा है कि अगर 31 अगस्त तक इसका कोई तकनीकी समाधान नहीं पेश किया गया तो केंद्र सरकार स्थिति की समीक्षा कर इन दोनों सेवाओं पर प्रतिबंध लगा देगी.
सरकार की चिंता
इसके पहले ब्लैकबैरी बनाने वाली कनाडाई कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) ने कहा था कि वह सरकारों को मोबाइल के जरिए भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी की अनुमति नहीं दे सकती है.
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी माइक लैज़ारिदिस ने एक अमरीकी अख़बार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि इस तरह की अनुमति देने से ग्राहकों के साथ उसके रिश्तों को आँच आएगी.
उनका कहना था कि इन सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसी ने तो ब्लैकबेरी को दुनिया की नंबर वन कंपनी बनाया है.
भारत में इस समय ब्लैकबेरी के ग्राहकों की संख्या लाखों में हैं.
कुछ समय पहले गृह मंत्रालय ने सभी तरह की ईमेल और एसएमएस की निगरानी को ज़रूरी बताया था. मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग से कहा था कि आरआईएम के लिए भी निगरानी के इस नियम को मानना ज़रूरी है.
सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से सऊदी अरब ने ब्लैकबेरी पर प्रतिबंध लगा दिया था जबकी संयुक्त अरब अमीरात इस पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है.
भारत में ब्लैकबेरी की सेवाएं भारती एयरटेल, वोडाफ़ोन एस्सार और रिलायंस कम्यूनिकेशन्स जैसे मोबाइल फ़ोन सेवा प्रदाता उपलब्ध कराते हैं.
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications