शिक्षक की पिटाई से छात्र का सिर फटा
जिले के कोतवाली सदर इलाके में स्थित मान्यता प्राप्त इस्लामिया इंटर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद अहमद पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार को 16 वर्षीय छात्र शिशिर शुक्ला को डंडों से इतना पीटा कि उसका सिर फट गया। घायल शिशिर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसके सिर पर कई टांके लगे हैं।
इटावा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ज्ञान प्रकाश ने गुरुवार को कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। जांच में अगर शिक्षक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मध्याह्न अवकाश के बाद कक्षा से बाहर निकलते समय शिशिर ने कतार तोड़ दी थी। इसी वजह से उसकी इतनी पिटाई हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications