ममता के काफिले में दुर्घटना की सीआईडी जांच के आदेश
राज्य के गृह सचिव समर घोष ने जांच की घोषणा करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि सीआईडी दुर्घटना की शिकायत की जांच करेगी। यह दुर्घटना पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट पुल पर उस वक्त हुई जब बनर्जी लालगढ़ रैली से शहर को लौट रही थीं।
बनर्जी के निकट सहयोगी रतन मुखर्जी ने मंगलवार को इस दुर्घटना को अपनी नेता की जान पर हमला बताते हुए कहा था कि सरकार को सुरक्षा में खामियों की जांच करानी चाहिए।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने दुर्घटना के बाद सीने एवं गर्दन में दर्द तथा सांस फूलने की शिकायत की थी। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications