कोड़ा और 5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

झारखण्ड उच्च न्यायालय ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गत चार अगस्त को इनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक आर. सी. चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, "हमने कोड़ा और पांच अन्य पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।"

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत, जिनमें धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र शामिल है, इनके खिलाफ बुधवार देर रात प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सतर्कता ब्यूरो के जिन दो मामलों में कोड़ा और पूर्व मंत्रियों को आरोपी बनाया गया था, वे सीबीआई को स्थानांतरित कर दिये गये हैं।

सतर्कता ब्यूरो ने 26 नवंबर 2008 को दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया था। दूसरा मामला पिछले साल कोड़ा और पूर्व मंत्रियों कमलेश सिंह, भानु प्रताप साही और बंधु टिर्की के खिलाफ दर्ज किया गया था।

सूत्रों के अनुसार सतर्कता ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ जांच का विवरण सीबीआई को सौंप दिया है।

कोड़ा, एक्का, राय और सिंह भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं। सतर्कता ब्यूरो ने पिछले साल उनके खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था जिसमें कहा गया था कि इन लोगों के पास आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में 300 से 500 फीसदी ज्यादा संपत्ति है।

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल अक्टूबर और इस साल फरवरी में कोड़ा और उनके सहयोगियों के आवासों पर छापेमारी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+